Uttar Pradeshमुख्य समाचारलखनऊ

नगमा भी करेंगी निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की तारीफ तय हो चुकी है। सूबे के सभी राजनीति दल इस चुनाव में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। भाजपा और सपा दोनों दल अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी ने भी निकाय चुनाव को लेकर अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। निकाय चुनाव को ध्यान में रखकर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने के लिए कई बड़े कांग्रेसी नेताओं को बुलाने का फैसला किया है। इसमें फिल्म अभिनेत्री नगमा का नाम भी शामिल है। उनके आलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट, ज्योतिरादित्य सिंधिया व जितिन प्रसाद प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे।

वहीं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, श्रीप्रकाश जायसवाल, आरपीएन सिंह, दीपेन्दर सिंह हुड्डा, राशिद अल्वी और बिहार के विधायक शकील अहमद खान निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को जीताने के लिए लखनऊ आयेंगे। कांग्रेस ने नगरीय चुनाव के लिए अपनी स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है।

इस सूची में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं का नाम शामिल है। इसमें गुलाम नबी आजाद, राजबब्बर, निर्मल खत्री, प्रमोद तिवारी, संजय सिंह, पीएल पुनिया, राजीव शुक्ला, परवेज हाशमी को भी रखा गया है। वहीं स्थानिय नेताओं में कई नामी-गिरामी चेहरे हैं। दरअसल यूपी में निकाय चुनाव को अहम बताया जा रहा है क्योंकि हाल के दिनों में भाजपा को लेकर लोगों में राय बदली हुई नजर आ रही है। ऐसे में निकाय चुनाव में अच्छे प्रदर्शन का दबाव भाजपा पर होगा।

=>
=>
loading...
Ragini Pandey
the authorRagini Pandey