Top NewsUttar Pradesh

अयोध्या आता हूं तो सपा-बसपा को बुरा लगता है: योगी आदित्यनाथ

फैजाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अपने तूफानी दौरे पर आयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए सपा, बसपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अयोध्या आता हूं तो सपा,बसपा को बुरा लगता है। अयोध्या के नाम से बहुत लोगों को चिढ़ होती है लेकिन अयोध्या हमारे लिए आस्था का प्रतीक है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि आयोध्या की पहचान के साथ भेदभाव करने वालों को माफ न करें। अयोध्या को इसका गौरव मिलना ही चाहिए। अयोध्या का विकास अयोध्या के अनुरूप हो।अयोध्या ने देश को दीपावली दी।

उन्होंने कहा कि हर नगर निगम में एक गौशाला खोलेंगे। सड़कों पर टहलने वाले गोवंशों का संरक्षण करेंगे। सड़कों पर गोवंशों को छोड़ेंगे नही। उन्होंने कहा कि योजनाओं को जमीन पर पहुंचाने को एक माध्यम चाहिए। उन्होंने लोगों से घर-घर जाकर मतदान करने की अपील की।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH