Top NewsUttar Pradeshमुख्य समाचारलखनऊ

तीन मौलवियों को दबंगों ने चलती ट्रेन में पीटा, फेंका बाहर

मेरठ। यूपी के बागपत जिले में तीन मौलवियों ने दबंगों पर चलती ट्रेन में बुरी तरह पीटने और बाहर फेंकने का आरोप लगाया है। तीनों मौलवियों को चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बागपत के अहेड़ा रेलवे स्टेशन पर इन मौलवियों ने पुलिस को घटना के बारे में शिकायत की। बागपत एसपी ने बताया, घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। सात अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस ने मौलवियों को ट्रेन से नीचे फेंके जाने के आरोप की पुष्टि नहीं की है।

मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक बुधवार की रात दिल्ली से तीन मौलवी अपने गांव लौट रहे थे। ट्रेन में उनका किसी बात पर कुछ युवकों से विवाद हो गया। घायल मौलवियों का आरोप है कि युवकों ने पहले उनकी पिटाई की और फिर चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया।

घायल मौलवी इसरार के मुताबिक वह अपने दो अन्य साथियों के साथ पैसेंजर ट्रेन से दिल्ली से घर अहेड़ा लौट रहे थे। ट्रेन में मामूली बात को लेकर दबंगों से विवाद हो गया, जिसका अंजाम इस रूप में सामने आया।

पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह मामला रेलवे पुलिस क्षेत्र का है, इसलिए मुकदमा बागपत रेलवे पुलिस को ट्रांसफर किया जा रहा है। जीआरपी ने बताया कि उन्हें गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी मिली है। इसके बाद घटना की जांच की जा रही है।

=>
=>
loading...
Ragini Pandey
the authorRagini Pandey