National

दिल्ली में सुबह कोहरा छाया

नई दिल्ली, 29 नवंबर (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह कोहरा छाया रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिनभर आसमान साफ रहने की संभावना जताई है।

दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 90 फीसदी दर्ज किया गया।

वहीं, एक दिन पहले मंगलवार का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

=>
=>
loading...