Entertainment

OMG ! ‘सेरोगेट मां’ बन सकती हैं अनुष्का शर्मा

मुम्बई। टॉयलेट एक प्रेम कथा के डायरेक्टर श्रीनारायण सिंह ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। बॉलीवुड से मिली जानकारी के अनुसार श्रीनारायण सिंह जैसमीन नामक फिल्म बनाने की तैयारी में है। इस फिल्म को लेकर उन्होंने खुद इसपर मोहर भी लगा दी है।

श्रीनारायण चाहते हैं कि इस फिल्म में अनुष्का शर्मा काम करे। उन्होंने कहा कि अनुष्का इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठï साबित होंगी। जैसमीन की कहानी में सेरोगेट मां पर होगी ऐसे में बॉलीवुड से मिली जानकारी के अनुसार इस रोल में अनुष्का को लेना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने इस फिल्म के लिए अनुष्का शर्मा से कोई बातचीत नहीं की है।

उन्होंने कहा कि मैंने अभी सिर्फ फिल्म का नाम अनाउंस किया है। फिल्म के किरदार बाद में फाइनल होंगे। अनुष्का आजकल फिल्म परी और शाहरुख खान की बौने वाली फिल्म में काम कर रही है और इसमें व्यस्त है।

=>
=>
loading...
Ragini Pandey
the authorRagini Pandey