NationalTop NewsUttar Pradeshमुख्य समाचारलखनऊ

निकाय चुनाव की मतगणना जारी, भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने बरसाई लाठी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई। मतगणना के लिए सुरक्षा-व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं लेकिन कुछ जगहों पर हिंसा की सूचना भी मिल रही है। मुजफ्फरनगर में मतगणना स्थल पर से भारी भीड़ देखी जा सकती है। इस भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज कर दी है। इसके बाद वहां पुलिस के खिलाफ नारेबाजी का माहौल बन गया है। मुजफ्फनगर से मिली जानकारी के अनुसार बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के इंटर कॉलेज में मतगणना स्थल से सुबह से लोग भारी मात्रा तादाद लोग जमा होने लगे।

इसके बाद पुलिस ने इनके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए लाठीचार्ज कर दी। दूसरी ओर कानपुर में ईवीएम को लेकर भारी रोष देखने को मिला है। कानपुर में एक मतगणना स्थल पर ईवीएम की टेबल बदलने लेकर लोगों ने जमकर हंगामा किया और नारेबाजी शुरू कर दी। बाराबंकी में भी यही देखने को मिला। यहां पर मिली सूचना के अनुसार गैर बीजेपी प्रत्याशियों ने जमकर बवाल किया है। उधर मतगणना स्थल मार्ग पर सीमित वाहनों को ही प्रवेश मिलेगा। विजय प्रत्याशी को जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी।

किसी को भी मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं है। शांति एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी सीओ स्तर के अधिकारी को दी गई है। मतगणना स्थल पर प्रत्याशी, उनके एजेंट या गणना एजेंट को ही प्रवेश मिलेगा। इसके लिए प्रशासन ने उन्हें प्रवेश-पत्र जारी किया है। मंत्री, सांसद, विधायक मतगणना स्थल पर नही जा सकेंगे। प्रदेश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महानगरों में अपना दबदबा बनाए रखने में अब तक सफल रही है। इस बार पार्टी के सामने असली चुनौती निगमों की सरकार में बहुमत हासिल करने की होगी। नगर निगम के पिछले चुनाव में भले ही भाजपा के 10 महापौर जीतने में कामयाब रहे थे, लेकिन उन्हें किसी भी निगम सदन (बोर्ड) में बहुमत नहीं मिला था।

=>
=>
loading...
Ragini Pandey
the authorRagini Pandey