NationalTop NewsUttar Pradeshमुख्य समाचारलखनऊ

योगी के बाद केशव प्रसाद मौर्य के गढ़ में भी लगी सेंध, छह नगर पंचायतों पर भाजपा का सफाया

लखनऊ। यूपी नगर निकाय चुनाव में भाजपा एक ओर जीत का डंका बजा रही है लेकिन कुछ जगहों में उसे पराजय का मुंह भी देखना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ में सेंध लग गई है। दरअसल गोरखपुर के वार्ड नम्बर 68 में भी भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा है।

यहां से बीजेपी उम्मीदवार माया त्रिपाठी को करारी पराजय झेलनी पड़ी है, क्योंकि यहां निर्दलीय प्रत्याशी नादिरा खातून ने वहां जीत दर्ज की है। ठीक इसी तरह सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद के घर में भाजपा को हार झेलनी पड़ी है। कौशाम्बी में भाजपा को छह नगर पंचायतों में मुंह की खानी पड़ी है और एक भी सीट नहीं जीत सकी है।

सिराथू नगर पंचायत क्षेत्र केशव प्रसाद मौर्य का गृह नगर है। ऐसे में यहां भाजपा का दावा मजबूत कहा जा रहा था लेकिन कौशाम्बी के नगर पंचायत में सपा की उर्मिला देवी बाजी मार ली हैं। इसी तरह नगर पंचायत सरांय अकिल से कांग्रेस के रोहित आजाद, नगर पंचायत चायल से निर्दलीय शिवमणि केसरवानी, नगर पंचायत सिराथू से निर्दलीय भोला यादव, नगर पंचायत अझुवा से निर्दलीय अनिल कुमार और नगर पंचायत मंझनपुर से बसपा के महताब आलम विजयी घोषित हुए हैं। कुल मिलाकर भाजपा के लिए यह चुनाव शानदार कहा जायेगा क्योंकि उसने लगभग हर सीट पर जीत दर्ज की है।

=>
=>
loading...
Ragini Pandey
the authorRagini Pandey