18+International

यहां अनजान लड़कों से संबंध बनाती हैं लड़कियां, माता-पिता करते हैं मदद

अफ्रीकी देश मलावी में एक ऐसी परंपरा है जिसके बारे में सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां लडकियां अनजान लड़कों से संबंध बनाती हैं और इस काम में लड़कियों की मदद उनके मां-बाप करते हैं। मलावी में ये परंपरा ‘सेक्शुअल क्लिन्जिंग’ यानी यौन पवित्रीकरण के नाम से जानी जाती है। मलावी के कई हिस्सों में ये परंपरा प्रचलन में है। यहां पुरुष हायन की भूमिका में होता है। परंपरा के मुताबिक, इन्हें शादी के लिए तैयार लड़कियों के साथ संबंध बनाने के लिए हायर किया जाता है।

हैरानी की बात ये है कि इन लड़कों को हायर करने का काम लड़की के माता-पिता करते हैं। इतना ही नहीं लड़कों को बाकायदा इसकी मोटी फीस भी दी जाती है। रिवाज के मुताबिक, लड़कियों के पहले मेन्सुरेशन के बाद ये परंपरा निभाई जाती है। हालांकि इस परंपरा के चलते यहां एड्स जैसी बीमारी ने महामारी का रूप ले लिया है।

मलावी में ये प्रैक्टिस गैरकानूनी है और इसका लगातार विरोध भी हो रहा है। इसके बावजूद ये देश कई रिमोट इलाकों में अब भी जारी है। मलावी के पैरामाउंट रीजन की चीफ थेरेसा काचिनदामोतो नाम की महिला ने इस परंपरा के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। उन्होंने बाकी रीजन के चीफ से भी इस पर रोक लगाने के लिए कोशिश करने की अपील की है। इस कोशिश के चलते मानगोची जैसे रीजन में अब इस परंपरा ने तेल अभिषेक का रूप ले लिया है। अब लड़कियों के पहले मेन्सुरेशन पर तेल से अभिषेक किया जाता है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH