18+International

9 बच्चों की मां को फेसबुक पर हुआ 23 साल के लड़के से प्यार, उसके बाद..

नई दिल्ली। कहते हैं प्यार में सब कुछ जायज होता है। जब इंसान को किसी से प्यार होता है तो वह सब कुछ भूलकर बस उसी की यादों में खोया रहता है। कभी कभी प्यार में पड़े लोग कुछ ऐसे फैसले ले लेते हैं जो कहीं से भी जायज नहीं ठहराए जा सकते। कुछ ऐसा ही एक मालमा यूके के साउथ टाइनसाइट में ईस्ट बोल्डन से सामने आया है।

यहां 9 बच्चों की मां को फेसबुक पर उम्र में 14 साल छोटे लड़के से प्यार हो गया। इस लड़के के लिए उसने न सिर्फ अपने पति से 23 साल पुराना रिश्ता तोड़ दिया, बल्कि अपने नौ बच्चों को भी छोड़कर वो अफ्रीकी देश जाम्बिया भाग गई। उसने इस बात की भी परवाह नहीं की कि उसके जाने के बाद बच्चों की देखभाल कौन करेगा

44 साल की हैदी हेपवर्थ ने अफ्रीकन टॉयब्वॉय ममादोउ के लिए अपने पति और बच्चों को भी छोड़ दिया। हैदी के पति एंडी ने कहा कि ऐसा लगता है कि जैसे उस लड़के ने मेरी वाइफ का ब्रेनवॉश ही कर दिया है। एंडी के मुताबिक, हैदी ने टैटू बनवाए, अपना मेकओवर किया और पिछले महीने सबकुछ छोड़कर जाम्बिया चली गई।

हैदी का कहना है कि वो भले ही अपने बच्चों से 3000 मील दूर हो, लेकिन ममादोउ के साथ अपना और अपने बच्चों का फ्यूचर देख रही है। उसका कहना है कि वो रोजाना वीडियो चैट के जरिए अपने बच्चों के साथ बात करती है और उन्हें भरोसा दिलाती है कि वो उन्हें मिस कर रही हैं। हालांकि उसने वापस लौटने से इंकार कर दिया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH