RegionalTop News

बिहार: मगध महिला कॉलेज ने लड़कियों के जींस, पटियाला सूट पहनने पर लगाई रोक

नई दिल्ली। पटना के मशहूर मगध महिला कॉलेज प्रशासन के एक नए आदेश से विवाद पैदा हो गया है। दरअसल कालेज प्रशासन ने छात्राओं को जींस, लेगिंग्स और पटियाला सूट पहनकर आने पर रोक लगा दी है। इसके अलावा कैंपस में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी गई है। कैंपस में मोबाइल का इस्तेमाल करने वाली लड़कियों पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

कॉलेज की नियमावली में यह भी कहा गया है कि छात्राएं किसी तरह के धरना, प्रदर्शन और हड़ताल में हिस्सा नहीं ले सकतीं। नया ड्रेस कोड जनवरी 2018 से लागू किया जाना है। कॉलेज प्रिंसिपल शशि शर्मा ने कहा कि ड्रेस कोड से जुड़े यह नियम सामाजिक समानता लाने के लिए लागू किए गए हैं। मुस्लिम लड़कियां विरोध नहीं करतीं इसलिए उन्होंने विरोध नहीं किया। हिंदू लड़कियां जैसे कपड़े पहनती हैं, वे असहज करने वाले हैं।

उन्होंने आगे कहा कि कालेज छात्राओं का लिपस्टिक, मेकअप या आइलाइनर लगाना भी सही नहीं है। उनके मुताबिक, जींस तभी पहननी चाहिए जब उन्हें बाजार या शॉपिंग मॉल जाना हो जींस पहनने से लड़कियों में पढ़ाई का माहौल नहीं पैदा होता।

मगध महिला कॉलेज प्रशासन का ये फैसला जनवरी से अमल में आएगा। क़ॉलेज प्रबंधन ने अपने फैसले से पिछे हटने से साफ इनकार कर दिया है। प्रिंसिपल शशि शर्मा के मुताबिक जो फैसले लिए गए हैं। उनसे पीछे हटने का सवाल नहीं उठता है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH