InternationalUncategorized

ब्रिटेन के पीएम पड़े थे कैबरे डांसर के इश्क में, बदले में गवांनी पड़ी थी कुर्सी

नई दिल्ली। राजनेताओं को अक्सर सेक्स स्कैंडल में भी लिप्त पाया जाता हैं। कई बार ऐसे राजनेताओं का राजनीतिक करियर खत्म हो जाता है। कुछ ऐसी ही मामले में ब्रिटेन के पीएम हारोल्ड मैकमिलन को अपनी कुर्सी केवल इस वजह से गवांनी पड़ी क्योंकि वह खूबसूरत कैबरे डांस के प्यार में पागल हो गए थे।

उस वक्त वह देश के पीएम थे और इस मामले में फंसे तो वह पूरे देश को जवाब देना बेहद मुश्किल हो गया था। ब्रिटेन से मिली जानकारी के अनुसार 60 के दशक में इस बात की खूब चर्चा होती थी कि ब्रिटेन की राजनीतिक हस्ती इस कैबरे डांसर के इश्क में पागल हो गए थे।

क्रिटीन कीलर नाम की खूबसूरत महिला ने भी पीएम के साथ खूब सुर्खियां बटोरी है। कैबरे डांसर थीं क्रिटीन साल 1961 में 19 साल की क्रिटीन कीलर एक खूबसूरत कैबरे डांसर थीं, एक बार उनकी मुलाकात इंग्लैंड के मंत्री जॉन प्रोफ्यूमा से हो गई और बस यही से वह उसके इश्क के चक्कर में पड़ गए और खूब सुर्खियां बटोरी। दूसरी ओर सोवियत मिलिट्री लीडर येवगेनी इवानोव भी कीलर के प्यार में पड़े हुए थे। बाद में जासूसी का आरोप लगा और मंत्री को अपनी कुर्सी छोडऩी पड़ी लेकिन बाद पीएम को भी अपना पद छोडऩा पड़ा। क्रिटीन कीलर 75 साल की उम्र ने दुनिया छोड़ दी थी।

=>
=>
loading...
Ragini Pandey
the authorRagini Pandey