Entertainment

प्रियंका को बनना है दादी जैसा

M_Id_431782_Priyanka_Chopraमुंबई | अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बताया की वह अपनी दादी माँ से काफी प्रेरित हैं और उनके जैसा बनने की इच्छा रखती हैं। प्रियंका ने ट्विटर पर अपनी दादी के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा, “मेरी दादी मां जहां भी जाती हैं ध्यान रखती हैं। यहां तक की फिल्म के सेट पर भी। मैं अपनी दादी मां जैसा बनना चाहती हूं।”

तस्वीर में प्रियंका खाकी वर्दी में नजर आ रही हैं और यह स्पष्ट है कि यह तस्वीर प्रकाश झा की फिल्म ‘जय गंगाजल’ के सेट से है, जिसमें अभिनेत्री पुलिस अधिकारी आभा माथुर की भूमिका में हैं। प्रियंका ने बुधवार को ट्विटर पर एक वीडियो साझा की, जिसमें उनकी फिल्म की कुछ झलकियां हैं। वीडियो में प्रकाश झा के साथ मानव कौल, मुरली शर्मा, निनाद कामत और राहुल भट्ट भी है।

=>
=>
loading...