NationalTop Newsमुख्य समाचार

सोनिया गांधी की वो तस्वीरें, जो शायद आपने पहले नहीं देखी होंगी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज 72वां जन्मदिन है। कांग्रेस की सबसे लंबे समय तक पार्टी अध्यक्ष रहने वाली सोनिया को बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर 1946 को टयरिन, इटली में हुआ।

 

साल 1965 में 18 साल की उम्र में सोनिया की मुलाकात पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से हुई थी। साल 1968 में दोनों ने शादी कर ली थी। 1997 में सोनिया कांग्रेस पार्टी से जुड़ीं और 1998 में इस पार्टी की अध्यक्ष बनीं थी। तब से लेकर वह आज तक कांग्रेस अध्यक्ष है।

ऐसे में आज हम सोनिया गांधी के इस बर्थडे पर उनकी कुछ ऐसी अनदेखी तस्वीरें लेकर आएं है। जिसे देखकर आप भी यकीन नहीं कर पाएंगे।

साल 1989 में पाकिस्तान की प्राधानमंत्री बेनजीर भुट्टो व उनके पति जरदारी व राष्ट्रपति इशाक के साथ मौजूद सोनिया गांधी।

 

पूर्व प्रधानमंत्री व सास इंदिरा गांधी के साथ सोनिया गांधी, बेटी प्रियंका व बेटे राहुल को गोद में लिए हुए।

 

साल 1985 में भारत के प्रधानमंत्री राजीव गांधी पत्नी सोनिया के साथ यूएस के प्रेसिडेंट रोनाल्ड रीगन और उनकी पत्नी के साथ।

 

स्कूल प्रोग्राम के दौरान सोनिया गांधी राहुल को गोद में लिए हुए।

पति राजीव गांधी, बेटी प्रियंका गांधी और बेटे राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी।

 

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH