18+International

प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को पहले जमकर पीटा, इतने से भी मन नहीं भरा तो काट दिए निपल्स

न्यूयार्क। अमेरिका के 46 वर्षीय टोनी डेवल लेडबेटर को 45 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। लिंकन काउंटी में रहने वाले टोनी लेडबेटर का गुनाह यह है कि उसने गर्लफ्रेंड के साथ उस वक्त मारपीट की जब वह प्रेग्नेंट थी। टोनी ना सिर्फ महिला के साथ मारपीट की बल्कि उसके साथ जानवरों से भी खराब व्यवहार किया। टोनी ने कैंची से गर्लफ्रेंड के निपल्स काट दिए। कोर्ट ने इस मामले में टोनी डेवल लेडबेटर को 45 साल के लिए जेल भेज दिया है।

दरअसल यह मामला 11 अक्टूबर 2016 का है। टोनी लेडबेटर महिला के साथ सेक्‍स रिलेशन में था। इस दौरान महिला प्रेग्नेंट हो गई। 11 अक्टूबर को लेडबेटर महिला से मिलने पहुंचा था तो बातचीत के दौरान दोनों में झगड़ा हो गया। इस बीच लेडबेटर ने आपा खो दिया और महिला के सिर पर वार करना शुरू कर दिया।

‘मेट्रो यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक इस झगड़े के दौरान महिला खुद को बचाने की कोशिश करने लगी। लेडबेटर ने महिला की आवाज दबाने के लिए उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इस कवायद में महिला बेहोश हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक महिला को जब होश आया तो लेडबेटर कैंची लिए उसके ऊपर बैठा हुआ था। लेडबेटर ने अपनी गर्लफ्रेंड के निपल्स काट दिए थे।

इसके बाद महिला ने किसी तरह सहायता मांगी। महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि महिला का बच्चा ठीक है। सुनवाई के दौरान दोषी शख्स ने कोर्ट में बताया कि उसकी नई गर्लफ्रेंड बच्चे को पालना चहती थी इसलिए उसने महिला के निपल्स भी काट दिए ताकि वह बच्चे को दूध भी पिला पाए।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH