International

अमेरिका : स्कूल में गोलीबारी, 2 छात्राओं की मौत

3465लॉस एंजेलिस। अमेरिका के एरिजोना के ग्लेनडेल शहर के एक हाई स्कूल में शुक्रवार सुबह गोलीबारी के कारण दो छात्राओं की मौत हो गई। जिनकी उम्र मात्र 15 वर्ष थी। स्थानीय मीडिया के अनुसार, प्रत्येक शव पर गोली का एक-एक निशान देखा गया और शवों के पास से एक हथियार बरामद किया गया है। ऐसा संदेह है कि यह हत्या-आत्महत्या का मामला है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है। अरिजोना के ग्लेनडेल के इंडिपेंडेंस हाई स्कूल में यह घटना हुई, जिसके बाद स्कूल की घेराबंदी कर दी गई।

=>
=>
loading...