Regional

बिहार : ट्रक, ट्रैक्टर की टक्कर में 11 की मृत्यु

accident-graphic (1)सासाराम | बिहार के रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक ट्रक और ट्रैक्टर की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमे 11 तीर्थ यात्रियों की मृत्यु हो गयी और 15 से अधिक घायल हो गए। मरने वालों में 6 महिलाएं हैं। पुलिस के अनुसार, भोजपुर जिले के कुसुहा गांव के कई लोग एक ट्रैक्टर ट्राली से चेनारी के गुप्ता धाम से पूजा कर वापस लौट रहे थे तभी अउंयागेट से आ रहे एक ट्रक से ट्राली की टक्कर हो गई।

शिवसागर के थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि इस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत और 15 से अधिक यात्री घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

=>
=>
loading...