EntertainmentNationalSportsTop Newsमुख्य समाचार

रोहित शर्मा को अपने सरनेम से है इतना लगाव, अनुष्का को भी ‘न बदलने’ का दिया सुझाव

मुम्बई। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी 11 दिसम्बर को इटली में हुई।  क्रिकेट और खेल जगत की हस्तियों ने ट्विटर के जरिए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को शादी की बधाइयां दी हैं। विराट और अनुष्का सोमवार को इटली में एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। विराट कोहली की गैर मौजूदगी में कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा ने अनुष्का शर्मा को बधाई दे डाली है लेकिन उन्होंने एक अनोखी सलाह भी दे दी है।

रोहित ने ट्वीट कर लिखा कि तुम दोनों को शादी मुबारक हो! विराट कोहली, मैं तुम्हारे साथ हज्बंड हैंडबुक शेयर करूंगा। अनुष्का शर्मा, सरनेम कायम रखना। रोहित के इस ट्वीट का कोहली ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया लेकिन उनकी पत्नी यानी अनुष्का शर्मा ने जरूर इसका जवाब दिया। अनुष्का ने रोहित के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा हाहाहा शुक्रिया रोहित! और शानदार पारी के लिए आपको बधाई। इससे पहले क्रिकेट के रिकॉर्ड पुरुष सचिन तेंदुलकर ने भी विराट-अनुष्का को शादी की बधाई दी थी। सचिन ने लिखा था विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को शादी की बहुत-बहुत बधाई। आप दोनों साथ में बहुत अच्छे लग रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने विराट और अनुष्का को शादी की बधाई देते हुए ट्वीट किया, “इस सुंदर जोड़ी को तहे दिल से बधाई। दोनों को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं। क्रिकेट खिलाड़ी हरभजन सिंह ने भी ट्वीट कर कहा, “जुग-जुग जीवे एह सोहनी जोड़ी। विराट और अनुष्का को रब हमेशा खुश रखें।”उमेश यादव ने कहा, “दोनों को शादी की शुभकामनाएं।

आपका जीवन खुशियों से भरा रहे।”टेस्ट क्रिकेट के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने कहा, “दोनों को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं। आपके जीवन में खुशियां आएं।” सीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा, “विराट और अनुष्का को शादी की बधाई और नई पारी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं।”

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी विराट और अनुष्का को शादी की बधाई देते हुए ट्वीट किया, “विराट और अनुष्का को शादी की शुभकामनाएं। भगवान आप दोनों का जीवन खुशियों से भर दे।” भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल और कुश्ती पहलवान गीता फोगाट ने भी विराट और अनुष्का को शादी की शुभकामनाएं दीं। रानी ने कहा, “विराट और अनुष्का की सुंदर जोड़ी को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं।” गीता ने कहा, “बधाई हो। आप दोनों एक साथ अच्छे लगते हैं।”विराट और अनुष्का की शादी इटली में सोमवार दोपहर दो बजे भारतीय रीति-रिवाजों के साथ हुई। विराट और अनुष्का ने जाने-माने डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के डिजाइन किए हुए परिधान पहने थे।

=>
=>
loading...
Ragini Pandey
the authorRagini Pandey