18+InternationalOdd & Weird

नाराज गर्लफ्रेंड ने काट डाला बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट, पकड़ी गई तो बताई ये वजह

प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली। कैरेबियाई आइलैंड के डोमिनिकन रिपब्लिक से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने ज़रा सी बात पर अपने बॉयफ्रेंड को जो सजा दी उसके बारे में सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

महिला ने छोटे से झगड़े के बाद अपने बॉयफ्रेंड के प्राइवेट पार्ट को काट दिया। इस घटना के बाद ही युवक ने दर्द के कारण जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया, जिसके बाद पास में मौजूद एक पुलिस ऑफिसर ने महिला को मौके से तुरंत गिरफ्तार कर लिया। वहीँ युवक को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शमूएल वेंचुका के साथ जब यह घटना हुई तब वह अपनी गर्लफ्रेंड जोहानी डियाज के साथ प्यूर्टो प्लाटा के एक कैबिन में ठहरे हुए थे। तभी उनके बीच रिलेशनशीप को लेकर कहासुनी हुई और यह कहासुनी विवाद में बदल गई जिसके चलते अचानक डियाज ने अपने ब्वॉयफ्रेंड पर हमला कर उसका लिंग काट दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस का मानना है कि इस कपल के बीच रिलेशनशिप खत्म करने को लेकर विवाद हुआ होगा। वहीं डियाज का कहना है कि उसने ब्वॉयफ्रेंड का लिंग इसलिए काट दिया क्योंकि वह उसके साथ बदसलूकी कर रहा था और अपने साथ रहने के लिए मजबूर कर रहा था। ब्वॉयफ्रेंड पर हमला करने को लेकर गिरफ्तारी के बाद डियाज का कहना है उसे किसी तरह का पछतावा नहीं है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH