RegionalTop News

22 लाख की सुपरबाइक से हुआ एक्सीडेंट, 50 हजार के हेलमेट ने ले ली जान

जयपुर। राजस्थान के जयपुर में एक बाइक दुर्घटना में जगुआर लैंड रोवर के सेल्स मैनेजर रोहित सिंह शेखावत की मौत हो गई। रोहित अपनी 22 लाख की कावासाकी निंजा जेडएक्स10आर सुपरबाइक से ऑफिस से वापस घर आ रहे थे तभी रास्ते में उनका एक्सीडेंट हो गया।

इस हादसे में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि 22 लाख की बाइक पर सवार रोहित ने पचास हजार रुपए का हेलमेट लगा रखा था। यही हेलमेट उनकी मौत का कारण बन गया। दरअसल, दुर्घटना के बाद रोहित का हेलमेट ही नहीं खुला और लगातार ब्लीडिंग होती रही। आखिर में उसे नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हेलमेट का पट्टा काटकर उसे हटाया। मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

जानकारी के अनुसार, रोहित सिंह शेखावत मालवीय नगर स्थित जगुआर लैंड रोवर के शोरूम में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। बुधवार देर शाम रोहित शोरूम पर काम पूरा करके राजा पार्क गए थे। इसके बाद रोहित वहां से न्यू लाइट कॉलोनी स्थित घर के लिए रवाना हुए। तभी सामने आई बाइक को बचाने के चक्कर में वो दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे के वक्त रोहित ने 50 हजार की कीमत वाला हेलमेट पहना हुआ था।

घायल रोहित को जब अस्पताल ले जाया गया तो वहां उसका इतना महंगा हेलमेट किसी से नहीं खुला। बाद में डॉक्टरों ने हेलमेट का पट्टा काट कर उसे हटाया। हालांकि तब तक रोहित की मौत हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार, रोहित की बाइक की रफ्तार ज्यादा थी और इसी के कारण उसकी बाइक संभल नहीं पाई।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH