18+International

गर्लफ्रेंड ने प्यार में बहकर दी love bite, बॉयफ्रेंड की चली गई जान

क्या एक लव बाइट किसी की जान ले सकता है। आप भी सोच रहे होंगे कि भला ऐसा कैसे हो सकता है, लेकिन ऐसा हुआ है। मेक्सिको में एक लड़की के लव बाइट ने एक लड़के की जान ले ली।

दरअसल, लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के गले पर लव बाइट दिया, जिससे उसके शरीर में क्लॉट बन गया। वह क्लॉट खून के साथ उसके दिमाग में पहुंच गया। इससे उसे स्ट्रोक आ गया। लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से जुलियो की गर्लफ्रेंड फरार है। पुलिस उसकी तलसष कर रही है।

मृतक के परिजन जूलियो की प्रेमिका को ही उसकी मौत के लिए जिम्मेदार मान रहे हैं। गौरतलब है कि इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। एक केस में लव बाइट के चलते एक व्यक्ति लकवे का शिकार हो गया था।

दरअसल जब जोर से लव बाइट करते हैं तो खून की छोटी छोटी धमनियां फट जाती है और वहां पर लाल निशान बन जाता है। आमतौर पर लव बाइट का निशान 12 दिनों तक रहता है लेकिन अगर इससे ज्यादा समय तक रहे तो चिंता की बात हो सकती है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH