Entertainment

विराट-अनुष्का के सामने आई बड़ी अड़चन, अब मुंबई में फिर से करेंगे शादी

 

मुंबई। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा 11 दिसंबर को इटली के मिलान शहर में एक दूसरे के हो गए। दोनों ने अपने परिजनों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। हालांकि शादी की अभी तक कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। सूत्रों के मुताबिक़, विराट और अनुष्का 4 जनवरी को मुंबई में कोर्ट मैरिज करेंगे। यहां दोनों अपनी शादी को रजिस्टर कराएंगे।

फिलहाल शादी के बाद विराट-अनुष्का हनीमून मनाने के लिए रोम में हैं। इसकी एक फोटो भी उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है जो काफी वायरल हो रही है। अनुुष्का ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करने के साथ ही लिखा, वास्तव में स्वर्ग में हूं।

इस फोटो में अनुष्का के हाथ में डायमंड रिंग दिख रही है, जो उन्हें इंगेजमेंट के दौरान कोहली ने पहनाई थी। इसके अलावा उनके हाथों में मेंहदी में दिख रही है, जो बेहद खूबसूरत लग रही है।

विराट और अनुष्का की शादी साल 2017 की सबसे चर्चित शादी रही। इन दोनों ने इटली में शादी की और वहां सिर्फ खास दोस्त और फैमिली मेंबर ही रहे। फिलहाल 21 दिसंबर को दिल्ली के होटल ताज में ग्रेंड रिसेप्शन की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH