RegionalTop News

निर्भया कांड की बरसी पर दिल्ली में दरिंदगी का शिकार हुई 16 साल की छात्रा

नई दिल्ली| 16 दिसंबर को पूरे देश में निर्भया कांड की बरसी पर दिल्ली को सुरक्षित बनाने का संकल्प लिया जा रहा था। ठीक उसी दिन दिल्ली के शालीमार बाग़ में कुछ दरिंदे एक लड़की की इज्जत के साथ खिलवाड़ कर रहे थे।

यहां शालीमार पार्क में 3 लड़कों ने 16 साल की लड़की से गैंगरेप किया। उन्होंने न सिर्फ लड़की व उसके दोस्त को बुरी तरह से पीटा बल्कि ज़बरदस्ती सुनसान जगह पर ले जाकर रेप किया और फरार हो गए। वारदात की जानकारी लगने पर शालीमार बाग पुलिस पीड़िता को अस्पताल ले गए।

पुलिस अफसरों के मुताबिक, पीड़िता परिवार के साथ शालीमार बाग के हैदरपुर गांव के पास बनी झुग्गियों में रहती है। उसकी मां और पीड़िता कोठियों में मेड का काम करती हैं। गैंगरेप की वारदात शनिवार देर शाम थाने से चंद कदम की दूरी पर बेरी वाला पार्क की है।

16 साल की लड़की अपने एक दोस्त के साथ पार्क में आई थी। आरोप है कि इसी दौरान सुनसान जगह पर बैठा देखकर तीन लड़कों ने लड़की से बदसलूकी शुरू कर दी।

फिलहाल, पीड़ित लड़की के बयान पर मारपीट, अगवा करने व गैंगरेप समेत पॉक्सो की धारा में केस दर्ज किया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का सुराग लगाने में जुटी है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH