National

बंबई उच्च न्यायालय के नए प्रधान न्यायाधीश बने डी.एच. वाघेला

Dhirendra-Hiralal-Waghelaमुंबई | ओडिशा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश धीरेंद्र एच. वाघेला ने सोमवार को बंबई उच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.वी. राव ने यहां राजभवन में प्रधान न्यायाधीश वाघेला को मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, मंत्रियों, न्यायाधीशों, न्यायिक व असैन्य अधिकारियों और अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में पद की शपथ दिलाई।

मुख्य न्यायाधीश वाघेला (61) ने मुख्य न्यायाधीश मोहित शाह की जगह ली है। शाह पिछले साल आठ सितम्बर को पद से सेवानिवृत्त हो गए थे। तब से अब तक न्यायाधीश विजया के. ताहिलरमानी कार्यकारी प्रधान न्यायाधीश के तौर पर कार्यभार संभाल रही थीं।

=>
=>
loading...