National

जेएनयू विवाद में अमित शाह का राहुल पर हमला

amit-shah-national-concil-m_0_0_0_0नई दिल्ली | जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय(जेएनयू) विवाद को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के रवैये पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा, “कोई भी नागरिक यह स्वीकार नहीं कर सकता कि देश के एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में एक आतंकवादी का पक्ष लिया जाए और देश-विरोधी नारे लगाए जाएं।” उन्होंने कहा, “लेकिन राहुल गांधी और उनके पार्टी सहयोगियों ने जेएनयू परिसर में जिस तरह के बयान दिए, उनसे साबित होता है कि उनके मन में राष्ट्रहित के लिए कोई जगह नहीं है।”

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों संसद हमले के दोषी अफजल गुरु और जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के सह-संस्थापक मकबूल भट्ट की बरसी के मौके पर जेएनयू में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में देश-विरोधी नारे लगे थे। छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर विद्यार्थियों को इस बाबत उकसाने का आरोप है, जिसके चलते उनकी गिरफ्तारी हुई। इस मामले को लेकर जेएनयू सुर्खियों में है। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को कन्हैया कुमार के खिलाफ उकसाने का मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्हें शुक्रवार को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। हालांकि उनका दावा है कि उन्होंने देश-विरोधी नारेबाजी नहीं की थी।

=>
=>
loading...