NationalTop News

चार जवानों की शहादत से भड़की भारतीय सेना, LOC पर युद्ध जैसे हालात

जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर रविवार को भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच भारी गोलीबारी हुई है, जो अभी भी जारी है। सीमा पर युद्ध जैसे हालत अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने शाहपुर इलाके में नियंत्रण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों को निशाना बनाने के लिए मोर्टार, छोटे और स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल किया।

अधिकारी ने कहा, “गोलीबारी अपराह्न् 1.30 से शुरू हुई और खबर लिखे जाने तक जारी रही।” बता दें कि जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तानी सेना की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन की घटना में मेजर सहित चार जवान शहीद हो गए और एक अन्य सैनिक घायल हो गया। पुलिस ने कहा कि राजौरी जिले के एलओसी में केरी क्षेत्र के पास पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि राजौरी के केरी सेक्टर में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे भारतीय सेना के जवान पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी बीच अचानक पाकिस्तान ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की चपेट में आने से अमृतसर के कुठनंगल थाने के तहत गांव अल्केरा के लांस नायक गुरमेल सिंह (34), तलवंडी साबो (बठिंडा) के गांव कोरेयाना के जवान कुलदीप सिंह, करनाल (हरियाणा) के परगट सिंह (30) और महाराष्ट्र के मेजर महारकर प्रफुल्ल अम्बादास (32) शहीद हो गए।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH