City NewsUttar Pradeshलखनऊ

उप्र उपचुनाव में सपा को लगा झटका

panchayat-elections_b61a4f40-814b-11e5-8fe0-54c761f0e0c7

लखनऊ | उत्तर प्रदेश में तीन सीटों पर हुए उपचुनाव में हुए मतदान के लिए मतगणना मंगलवार को हुई। सामने ए नतीजों से सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। जबकि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक-एक सीट पर जीत हासिल की है। चुनाव से पहले तीनो ही सीटें सपा के हाथों में थी जो अब गंवानी पड़ी हैं।

मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कपिल देव अगरवाल ने 6,000 मतों के अंतर से जीत हासिल की। इस सीट पर सत्तारूढ़ सपा के विधायक चितरंजन स्वरूप की पिछले वर्ष निधन हो जाने के बाद उपचुनाव कराना पड़ा। सहारनपुर के देवबंद सीट से कांग्रेस नेता माविया अली ने सपा प्रत्याशी मीना रॉणा को 3,424 मतों से हराया। पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राणा के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव की नौबत आई।

इस सीट से भाजपा ने राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) के पूर्व प्रचारक रामपाल सिंह पुंढीर को उतारा था। सपा हालांकि फैजाबाद का बीकापुर सीट बचाने में सफल रही। इससे पहले भी इस सीट पर सपा का ही कब्जा था, लेकिन पूर्व विधायक मित्रसेन यादव के निधन के बाद उपचुनाव कराना पड़ा। बीकापुर से सपा के आनंद सेन यादव ने जीत हासिल की। हालांकि राज्य उपचुनाव के परिणाम निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लिए शुभ संकेत नहीं है। अखिलेश ने पिछले सप्ताह ही कहा था कि वह राज्य की सत्ता में अपनी सरकार की ‘लोकप्रियता’ के कारण दोबारा आएंगे।

=>
=>
loading...