Top News

कन्हैया कुमार : 2 मार्च तक न्यायिक हिरासत में

JNU-4-580x395नई दिल्ली | देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र कन्हैया कुमार को बुधवार को दो मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दिल्ली पुलिस ने अदालत से कहा कि जेएनयू विद्यार्थी संघ के अध्यक्ष से अब पूछताछ करने की जरूरत नहीं है, जिसके बाद महानगर दंडाधिकारी लवलीन ने यह फैसला दिया।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) से संबद्ध ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एआईएसएफ) के नेता कन्हैया कुमार को 12 फरवरी को जेएनयू परिसर में एक बैठक के दौरान भारत विरोधी नारे लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

=>
=>
loading...