EntertainmentTop Newsमुख्य समाचार

अपने नए घर में ऐसे सुकून के पल बिता रही हैं ये ‘बॉलीबुड क्वीन’

कुल्लू। फिल्म इंडस्ट्री में अपने दम पर पहचान बनाने वाली बॉलीवुड स्टार एवं हिमाचल की बेटी कंगना रनौत आजकल अपने मनाली वाले घर के लिए काफी चर्चा में रहीं। वैसे बता दें कि कंगना इन दिनों अपने मनाली वाले घर में ही रह रही हैं, उनका यहां पर 10 जनवरी तक रुकने का कार्यक्रम है। अपने नए आशियाने में कंगना काफी खुश नजर आ रही हैं।

कंगना का आशियाना हाल ही में बनकर तैयार हुआ है। कंगना ने आशियाने को अपनी पसंद के हिसाब से बनवाया है। कंगना पिछले महीने भी मनाली आईे थीं, लेकिन उस समय एक-दो दिन ही यहां रुकी थीं। इस बार कंगना एक सप्ताह अपने घर में रुकेंगी और आराम फरमाएंगी। कंगना के घर का पहरा कड़ा है। कंगना के दौरे की पड़ोसियों तक को भनक नहीं है।

बता दें कि कंगना का ये आलीशान बंगला कुल्लू और मनाली की परंपरागत काष्ठकुणी शैली में बनाया गया है। कंगना के घर की डिजाइनिंग मुंबई के इंजीनियरों ने की है। बेडरूम में लगाए जाने वाले झाड़-फानूस विदेश से मंगाए गए हैं। ये बंगला भूकंपरोधी है। मुंबई से आए वास्तुकारों ने भी घर की शैली को काफी सराहा है। काष्ठकुणी शैली से बने घरों में पत्थरों के बीच लकड़ी के लंबे शहतीरों का इस्तेमाल किया जाता है, जो कोनों में आपस में जुड़े रहते हैं।

बता दें कि बॉलीवु़ड क्वीन यहां आकर सेहत को लेकर काफी सतर्क हैं। कंगना सुबह साढ़े पांच बजे उठकर कड़ाके की ठंड के बीच सैर करने निकल रही हैं। ग्रामीण भी कंगना के आने पर खासे उत्साहित हैं। गांव की एक महिला ने बताया कि कंगना मिलनसार हैं। खासकर महिलाओं को बिना रोक उनसे मिलने की अनुमति है। उन्होंने बताया कि कंगना को स्थानीय सब्जियां व दूध पसंद है। खाने-पीने की सभी चीजें कंगना ग्रामीण महिलाओं से ही ले रही हैं।

सत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार कंगना की रसोई संभालने वाले केयर टेकर पाला ने बताया कि कंगना अपने घर में काफी खुश हैं। उन्होंने बताया कि कंगना का यहां पर एक सप्ताह रुकने का कार्यक्रम है। उनके अनुसार कंगना स्थानीय सब्जियां खाना पसंद कर रही हैं।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar