International

पैसा कमाने की लगी अजीब लत, बीवियों को लगाया कई करोड़ का चूना

चेन्नई। चेन्नई के रहने वाले एक शख्स का आमीर औरतों से शादी कर उनसे पैसा हड़पने का मामला सामने आया है। बता दें कि चेन्नई की एक कॉलेज की प्रोफेसर से डेढ़ करोड़ रुपए लेकर फरार होने का बाद ये मामला सामने आया है। महिला प्रोफेसर की शिकायत के बाद पता चला है कि 57 साल का ये व्यक्ति आठ अलग-अलग महिलाओं से शादी कर और बड़ी चालाकी से उनका पैसा ले उड़ाता है। अब इस व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी के 18 केस हैं।

चेन्नई के एक कॉलेज में लेक्चरर 45 वर्षीय इंदिरा की मुलाकात कुछ समय पहले पुरुषोत्तमन नाम के व्यक्ति से हुई। दोनों के बीच लगातार मुलाकातें हुईं तो ये मुलाकातें धीरे—धीरे प्यार में बदल गई। वहीं फिर दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद पुरुषोत्तमन ने इंदिरा से कहा कि चेन्नई छोड़ कोयंबटूर में बस जाते हैं, दोनों इस पर राजी हो गए। इसके बाद दोनों ने फैसला किया कि इंदिरा अपना चेन्नई का घर बेच दे और इस पैसे से कोयंबटूर में घर ले लिया जाए।

विदेशी युवतियां की भारतीय युवकों से शादी, वैवाहिक जीवन में स्थायित्व

फिर पति पुरुषोत्तमन के कहने पर इंदिरा भी कोयंबटूर में बसने की बात पर तैयार हो गई। घर का सौदा पुरुषोत्तमन ने तय कर दिया। डेढ़ करोड़ में घर को बेच दिया गया लेकिन इंदिरा तब हैरत में रह गई जब पुरुषोत्तमन घर बेचकर मिले डेढ़ करोड़ के साथ गायब हो गया। इंदिरा ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो पुलिस जांच में सामने आया कि कोयंबटूर के वेल्लोर का रहने वाला 57 साल का पुरुषोत्तमन पहले भी इस तरह के कारनामों को अंजाम दे चुका है।

पुलिस ने बताया कि कोयंबटूर में भी तीन 3 महिलाओं ने इसी तरह की शिकायत पुरुषोत्तमन के खिलाफ की है। पुलिस ने बताया कि वो साढ़े चार करोड़ से ज्यादा की रकम औरतों से उड़ा चुका है। एक महिला ने बताया कि पुरुषोत्तमन ने उससे कहा था कि कोर्ट में उसका एक सिविल केस चल रहा है। केस सुलझते ही उसे 17 करोड़ रुपये मिल जाएंगे। महिला ने उस पर शक नहीं किया और उसके कहने पर अपना फार्मलैंड बेचकर 3 करोड़ उसे सौंप दिए। जिन्हें लेकर वो वहां से गायब हो गया।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar