InternationalOdd & Weird

OMG: बर्फ से जम गया दुनिया का सबसे गर्म रेगिस्तान

नई दिल्ली। पूरी दुनिया इस समय ठंड के कोहराम से परेशान है। ये ठंड का ही असर है कि सबसे गर्म माना जाने वाला सहारा रेगिस्तान भी बर्फ की चादर से ढक गया है। रविवार को आए बर्फीले तूफान के बाद वहां चारों तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि वहां बर्फ की 16 इंच मोटी चादर जम गई है। ऐसा नजारा वहां इसके पहले कभी देखने को नहीं मिला। आलम ये है कि लोग वहां दूर-दूर से जमी बर्फ देखने आ रहे हैं|

खबरों के अनुसार सहारा रेगिस्तान में हुई बर्फबारी के बाद कहीं-कहीं 16 इंच तक बर्फ जम गई है। उल्लेखनीय है कि सहारा रेगिस्तान उत्तरी अफ्रीका में है और यह रेगिस्तान इतना बड़ा है कि विश्व की समस्त मरुभूमि के यह आधे भाग के बराबर है।

यह बात ध्यान देने काबिल है कि पिछले चार दशकों में मात्र तीन बार यहां बर्फबारी हुई है। 37 सालों में यह तीसरा अवसर है जब उत्तरी अफ्रीकी देश अल्जीरिया में रेगिस्तान पर बर्फ की चादर बिछी हो।

समाचार एजेंसियों का कहना है कि यहां रविवार से बर्फबारी शुरू हुई और बर्फ तेजी से चारों तरफ बिछ गई। हालांकि शहरी हिस्सों में सिर्फ एक या दो इंच ही बर्फ जमी है। ज्यादातर बर्फ ग्रामीण इलाकों में गिरी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH