Entertainment

क्रिकेट टीम के कप्तान ही नहीं इनसे भी इश्क लड़ा चुकी हैं दीपिका

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में एक नाम आता है दीपिका पादुकोण का भी, बता दें कि दिपिका 31 वर्ष की हो गई हैं। आज से 11 वर्ष पहले शाहरुख खान के साथ अपनी डेब्यू फिल्म “ओम शांति ओम” से दीपिका ने बॉलीवुड में कदम रखा था। दीपिका ने ना केवल अपने फिल्मी करियर में तरक्की की है बल्कि तब से लेकर आजतक अपनी निजीजिंदगी में भी काफी कुछ पाया और खोया है। दीपिका की मानें तो उनकी लव लाईफ रनवीर सिन्ह से पहले ज्यादा खास नहीं रही थी। वह कई सितारों के साथ रिलेशन में तो आईं लेकिन बात कुछ बनी नहीं।

अब हम आपको दीपिका के बॉयफ्रेंड्स के बारे में बताने जा रहे हैं—

आपको बता देंकि दीपिका ने एक नहीं बल्कि कई लोगों को डेट किया है जिनमें फिल्मी सितारों से लेकर क्रिकेटर्स और उद्योगपतियों के बेटे तक शामिल हैं।

निहार पांड्या : अभिनेत्री दीपिका का पहला प्यार रहे निहार पांड्या उनसे एक एक्टिंग स्कूल में मिले थे। दोनों उस समय स्ट्रग्लिंग एक्टर्स थे और काफी लम्बे समय तक लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे। निहार आजतक कोई सफल सितारे नहीं बन पाए और वहीं दूसरी ओर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका का बॉलीवुड में डंका बजता है।

उपेन पटेल : आखिरी बार बिग बॉस सीज़न 8 में दिखे उपेन पटेल भी दीपिका के बॉयफ्रेंड रह चुके हैं। पर अफसोस इनका ये अफेयर केवल कुछ ही दिन तक रहा था। उसके बाद दीपिका की लाइफ में कई क्रिकेटर्स ने एंट्री मारी।

युवराज सिंह : क्रिकेटर्स में से दीपिका पादुकोण की जिंदगी में सबसे पहले युवराज सिंह आए। बता दें कि उस समय युवराज भारतीय टीम की जान हुआ करते थे और दीपिका के भी। इन दोनों ने काफी समय तक अपने अफेयर को लोगों से छुपाए रखा लेकिन सामने आने पर इनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया।

महेंद्र सिंह धोनी : दीपिका की लव लाईफ में आने वाले अगले क्रिकेट स्टार बने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिन्ह धोनी। उन दिनों धोनी लाखों दिलों की धड़कन हुआ करते थे लेकिन उन्होंने दीपिका को अपने दिल की धड़कन बनाया।

सिद्धार्थ माल्या : व्यापारी विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या से भी दीपिका पादुकोण के अफेयर की खबरे अखबारों की सुर्खियां बनीं।

रणबीर कपूर : दीपिका और रणबीर अपने इस अफेयर को लेकर काफी लम्बे समय तक सुर्खियों में बने रहे। कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे के लिए काफी सीरियस थे लेकिन बात कुछ बन नहीं पाई जिसके कारण दोनों को अलग होना पड़ा।

रणवीर सिंह : वैसे मौजूदा समय में दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह को डेट कर रही हैं और इस रिश्ते को लेकर दोनों ही सितारे काफी गंभीर भी हैं।

तो ये हैं दीपिका के बॉयफ्रेंडस, बता दें कि दीपिका की जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले। लेकिन अब उनके रिश्ते और करियर दोनों में ही काफी ठहराव आ गया है। दोनों एक दूसरे को बेहद प्यार करते हैं।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar