NationalTop News

79वां स्वतंत्रता दिवस: पीएम मोदी ने खेलों, युवाओं और राष्ट्रीय सुरक्षा पर रखे विचार

नई दिल्ली। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में उत्सव का माहौल रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से 12वीं बार तिरंगा फहराया और राष्ट्र को संबोधित किया।खेलों को लेकर बदलती सोच प्रधानमंत्री ने कहा कि खेल भी विकास का अहम हिस्सा हैं। पहले माता-पिता बच्चों को खेलों में समय देने के लिए प्रोत्साहित नहीं करते थे, लेकिन अब जब बच्चे खेलों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो परिवार को गर्व होता है। उन्होंने इसे एक सकारात्मक बदलाव बताया और कहा कि सरकार दूर-दराज के इलाकों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में राष्ट्रीय खेल नीति (National Sports Policy) महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

विकसित भारत 2047 का लक्ष्य

मोदी ने कहा कि उन्हें भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में युवाओं की क्षमता पर पूरा भरोसा है। उन्होंने देशवासियों से विविधता को अपनाने और सभी भाषाओं पर गर्व करने की अपील की।

राष्ट्रीय सुरक्षा और ऑपरेशन सिंदूर

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारे जवानों ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे जाकर करारा जवाब दिया। पहलगाम में धर्म पूछ-पूछकर किए गए हमले के दोषियों को सजा दी गई, जिससे यह संदेश गया कि आतंकवाद को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH