Uttar Pradeshलखनऊ

यूपी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, तीन बदमाश दबोचे गए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अपराधियों का सफाया करने के लिए यूपी पुलिस ने कमर कस ली है। पिछले 24 घंटे में यूपी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इसी के तहत नोएडा और हापुड़ में एनकाउंटर किए। इस दौरान पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच भी लिया है। यूपी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो बदमाशों को गोली भी लगी और एक पुलिस कर्मी घायल हो गया।
हापुड़ जनपद के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के भटियाना गांव में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को अपनी गिरफ्त में कर लिया है। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में एक बदमाश और यूपी पुलिस के एक जवान के घायल होने की सूचना है। दोनों ओर से जवाबी हमला के बाद बदमाश के पैर में गोली लगी है। बता दें कि दोनों बादमाश एक बाइक लूट कर जंगल की ओर भाग रहे थे तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसके अलावा शनिवार को दिल्ली से सटे नोएडा में भी पुलिस और बदमाशों के बीच गोलीबारी हुई। नोएडा के सेक्टर 81 के फेस 2 इलाके में हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने एक बदमाश को मौके से गिरफ्तार कर लिया इन दोनों बदमाशों पर दो करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप है।

=>
=>
loading...
Ragini Pandey
the authorRagini Pandey