18+Lifestyle

क्या आपको पता है कंडोम से जुड़ी खास बातें, नहीं तो जरूर पढ़ें

नई दिल्ली। किसी को शायद अब यह बताने की जरूरत नहीं कि कॉन्डोम क्या है लगभग सभी जानते हैं। ये भी मानना पड़ेगा कि कांडोम विज्ञान की जबरदस्त देन हैं। तो हमारी समझ में ये नहीं आ रहा कि लोग इसके बारे में बात करने से इतना हिचकिचाते क्यों है। कंडोम अगर ये शब्द आप सार्वजानिक रूप से बोल दें तो लोग आपकी तरफ ऐसे देखने लगते हैं कि जैसे आपने कोई पाप कर दिया हो। इसके बारे में लोगों को अपना नजरिया बदलना चाहिए और इसके बारे में खुलकर बात करना चाहिए।

तो आइये जानते हैं कंडोम से जुड़े कुछ मजेदार व रोचक बातें।

. कॉन्डोम शब्द लैटिन भाषा के ‘कंडस‘ (Condus) शब्द से लिया गया हैं, जिसका अर्थ हैं संदूक

. टीवी पर भले ही हर दिन कंडोम का नया एड आता हो मगर आपको ये जानकार हैरानी होगी कि दुनिया में सिर्फ 5% मर्द ही सेक्स के दौरान कंडोम का इस्तेमाल करते हैं।

. वैसे तो मार्केट व बाजार में न जाने कितने फ्लेवर्स के ‘कंडोम’ उपलब्ध हैं मगर मटैरियल के आधार पर ‘कंडोम’ चार तरह के होते हैं। ज्यादातर ‘कंडोम’ Latex, से बने होते हैं। जिन्हें ऐसे ‘कंडोम’ से एलर्जी होती है, उनके लिए मार्केट में Polyurethane के कंडोम आते हैं। इसके अलावा Polypropylene और मेमने की आँतों से बने कंडोम्स भी मार्केट में मिलते हैं।

. बता दें कि टॉर्जन द्वारा 1920 में कंडोम बनाया गया था। इसके बनने के बाद इसकी डिजाइन में कुछ बदलाव किये गए हैं।

. वैसे बहुत सी लड़कियों व लड़को का मानना है कि कॉन्डोम से सेक्स का मजा फीका पड़ जाता है। पर एक सर्वे में ये बात सामने आई है कि कंडोम सेक्स के आनंद को कम नहीं करता। इसलिए कंडोम इस्तेमाल ना करने के हमें बहाने नहीं ढूंढने चाहिए।

. लोगों का मानना है कि मार्केट में कंडोम सिर्फ रेगुलर और लार्ज, दो साइज के ही आते हैं। मगर असल में कंडोम स्माल, स्टैंडर्ड और लार्ज तीन साइज में आते हैं।

. ऑस्ट्रेलिया में बच्चों पर शराब, सिगरेट खरीदने के साथ-साथ कंडोम खरीदने पर भी पाबन्दी होती है।

. अगर कंडोम को सूखी और ठंडी जगह पर रखा जाए तो मैनुफेक्चर डेट से चार साल तक उन्हें इस्तेमाल किया जा सकता है।

. जिन कपल्स को इमरजेंसी में कंडोम की जरूरत पड़ जाती थी, उनके लिए स्वीडन में कंडोम एम्बुलेंस चलाई जाती थी। जरूरत के वक्त यह एंबुलेंस लोगों को तुरंत कंडोम मुहैया करवाती थी।

. एक अन्य रिसर्च के अनुसार दुनिया में 40% कंडोम सिर्फ महिलाओं द्वारा खरीदे जाते हैं।

. अब हम आपको बहुत जरूरी और रोचक बात बता दें कि अन्य दिनों की अपेक्षा वेलेनटाईन डे के दिन कंडोम की बिक्री 30% तक बढ़ जाती है। बता दें कि इस कॉन्डोम्स की डिमांड बढ़ जाती है।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar