NationalTop Newsमुख्य समाचार

जेटली ने इंग्लिश के साथ पहली बार हिन्दी में दिया भाषण

नई दिल्ली। देश के 25वें वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज देश का 88वां बजट पेश किया। बजट पेश करने के लिए अरुण जेटली 9 बजे अपनी टीम के साथ राष्टपति भवन पहुंचे थे। 10.15 बजे कैबिनेट बजट पेश करने के लिए जेटली को औपचारिक अनुमति मिली थी। 11 बजे अरुण जेटली ने बजट भाषण देना शुरू कर दिया था।

वित्त मंत्री ने अपने बजट में जनता को ‘हिंदी-इंग्लिश सरप्राइज’ दिया। जेटली ने बजट भाषण को हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में दिया। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में खबरें आई थीं कि जेटली पहली बार हिंदी में बजट भाषण देने वाले हैं। हालांकि उन्होंने भाषण दोनों भाषाओं में दिए लेकिन खेती-किसानी के बारे में हिंदी में ही उन्होंने अपनी बात रखी।

हालांकि, उन्होंने बजट भाषण की शुरुआत अंग्रेजी में की। जेटली अपने भाषण में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का बराबर प्रयोग कर रहे हैं। दरअसल, इस साल 8 राज्यों में विधानसभा चुनाव होनेवाले हैं जिनमें राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे हिंदीभाषी राज्य भी शामिल हैं। ऐसे में जेटली की यह कवायद हिंदी भाषियों को लुभाने की मानी जा रही है।

अभी तक सभी वित्त मंत्री अपना बजट भाषण अंग्रेजी में ही देते थे जिसमें बीच में एक-दो लाइनें हिंदी की होती थीं और शेर-ओ-शायरी भी हिंदी में की जाती थी। इस बार जेटली ने अंग्रेजी में भाषण शुरू करने के बाद हिंदी पर जोर दिया।

=>
=>
loading...
Ragini Pandey
the authorRagini Pandey