NationalTop Newsमुख्य समाचार

BUDGET-2018 : जेटली ने दिया मिडिल क्लास को तगड़ा झटका, टैक्स में छूट से किया किनारा

नई दिल्ली। देश के 25वें वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज देश का 88वां बजट पेश किया। बजट पेश करने के लिए अरुण जेटली 9 बजे अपनी टीम के साथ राष्टपति भवन पहुंचे थे। 10.15 बजे कैबिनेट बजट पेश करने के लिए जेटली को औपचारिक अनुमति मिली थी। 11 बजे अरुण जेटली ने बजट भाषण देना शुरू कर दिया था।

 ऐसे में जेटली को बजट पेश होने का इशारा मिलते ही उन्होनें जनता के सामने अपनी बातें रखना शुरू कर दी हैं उन्होनें कहा-

  • हमारा फोकस गांवों के विकास पर होगा। लोगों के जीवन में सरकारी दखल कम हो रहा है।
  • देश के आम नागरिक के जीवन को आसान बनाया जा रहा है। वहीं विदेशी निवेश में भी बढ़ोत्तरी हुई है।
  • अर्थव्यवस्था पटरी पर है। भारत जल्द दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।
  • जीएसटी के बाद टैक्स कलेक्शन बढ़ा है, बाजार में कैश का प्रचलन कम हुआ है।
  • जीएसटी के बाद टैक्स कलेक्शन बढ़ा है, जीएसटी को आसान बनाने की कोशिश जारी है। बाजार में कैश का प्रचलन कम हुआ है।
  • वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा में बजट पेश किया। उन्होनें कहा गरीबी दूर करके मजबूत भारत बनाएंगे।
  • मिडिल क्लास को झटका, इनकम टैक्स में कोई छूट नही

बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बजट के लिए संसद भवन पहुंचे। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और कंज्यूमर्स अफेयर्स मिनिस्टर रामविलास पासवान भी पहुंचे। कैबिनेट ने बजट को मंजूरी दे दी है। अब से 23 मिनट बाद बजट संसद में पेश होगा।

=>
=>
loading...
Ragini Pandey
the authorRagini Pandey