EntertainmentOdd & Weird

जब सानिया ने रैंप पर किया वॉक तो फैंस बोल उठे वाह

सानिया ने लैक्मे फैशन वीक (एलएफडब्ल्यू) समर/रिजॉर्ट-2018 के चौथे दिन डिजाइनर अनुश्री रेड्डी के लिए रैंप वॉक किया।

Strut your stuff ???? @anushreereddydesign ????

A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar) on

डिजाइनर ने पिंक ‘द नेवी ब्लू ऑफ इंडिया’ नाम का ब्राइडल परिधान संग्रह पेश किया।

 

This is what happens when you put an athlete on a ramp ???????? #runningshoesontheramp #bornanathlete

A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar) on


भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा इस अवसर पर बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।

सानिया मिर्जा ने ब्राइडल लहंगे में रैंप वॉक किया।सानिया ने बालों में फूल लगाया था जो उनके इस लुक में चार चांद लगा रहा था। सानिया को कई लोग बेहतर ड्रेस पहनने वाली खिलाड़ी मानते हैं. इस बारे में सानिया का कहना है कि वह बस वहीं ड्रेस पहनती हैं, जिसमें सहज महसूस करती हैं। उनके लिए यह बात बहुत मायने रखती है।


यह पूछे जाने पर कि क्या आलोचनाओं से वह परेशान होती है, तो उन्होंने कहा, “हमेशा नहीं, लेकिन हम कुछ स्तरों पर सचेत रहते हैं और कई सोशल मीडिया वेबसाइट हैं, जिन पर हम हर दिन जो पहनते हैं उस बारे में बहुत कुछ कहा जाता है। मैं उन्हें कभी-कभी पढ़ती हूं, लेकिन चाहे अच्छा हो या बुरा हो हमेशा दिल पर नहीं लेती।

=>
=>
loading...
Ragini Pandey
the authorRagini Pandey