मुजफ्फरनगर। जिले में सामूहिक दुष्कर्म का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। एक महिला के साथ पति के दोस्त ने पांच लोगों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। बता दें कि महिला को उधार पैसे देने के बहाने आरोपी ने बुलाया और फिर उसे जंगल में ले गया। वहां अपने पांच साथियों के साथ मिलकर उसके साथ दरिंदगी की।
पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मुजफ्फरनगर में एक महिला ने 5 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसके पति के दोस्त गुलजार ने पैसे देने के बहाने पहले उसे मेरठ के सरधना में बुलाया फिर उसके बाद उसे जंगल में ले गया और अपने 5 साथियों के साथ मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
बता दें कि पीड़ित महिला कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है। महिला का आरोप है कि सरधना के रहने वाले गुलजार के घर में उसका आना-जाना था। यह महिला के पति का दोस्त भी है। महिला का कहना है कि घर में किसी काम के लिए पैसों की जरूरत थी, जिसके लिए उसने गुलजार से मदद मांगी थी। गुलजार ने पैसे देने की बात कहकर महिला को सरधना बुलाया और वहां उसने ऐसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।