Top NewsUttar Pradesh

खेल—खेल में भाई ने बहन से कहा- हैंड्स अप और चला दी गोली

सांकेतिक तस्वीर

हरदोई। यूपी के हरदोई जिले में एक अजीब घटना सामने आयी। यहां पर चोर-पुलिस का खेल खेल रहे भाई ने बहन को पिस्टल से गोली मार दी। गोली मासूम बच्ची के पेट में लगी। गोली की आवाज सुनकर कमरे में पहुँचे घरवालों ने जब खून से लथपथ पड़ी बच्ची को देखा तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद तुरन्त परिजनों बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने बच्ची के प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया है।

बता दें कि ये मामला शहर कोतवाली के वाबन चुंगी के पास का है। यहां के रहने वाले राहुल सिंह आर्मी में देहरादून में तैनात है। घर पर उनकी बेटी सत्यम और दो बेटे शिवम और सुंदरम रहते हैं। घर के ड्राइंग रूम में पड़े बेड की दराज में राहुल सिंह की लाइसेंसी पिस्टल ‘ जो सुरक्षा की दृष्टि से’ रखी रहती है। कल गुरुवार शाम को तीनों भाई बहन चोर पुलिस का खेल खेल रहे थे।

सांकेतिक तस्वीर

इस बीच कमरे से गोली चलने की आवाज आई तो बच्चो की मां दौड़ती हुई कमरे में पहुँची तो वहां का वाक्या देश उनके होश उड़ गए। उनकी 13 वर्षीय पुत्री खून से लथपथ जमीन में पड़ी थी। इसके बाद आनन-फानन में उसको उपचार के जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते गए लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ रेफर होने के दौरान सत्यम की हालत नाजुक बनी हुई थी।

एएसपी पूर्वी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि राहुल सिंह आर्मी में नौकरी करते हैं। उनकी पिस्टल घर में रखी हुई थी। घर में बच्चे खेल रहे थे। इसी बीच गोली चली और उनकी बेटी सत्यम के पेट में लग गई। जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। राहुल की पिस्टल के लाइसेंस की जांच कर उसको निरस्त करने की कार्रवाई चल रही है।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar