Uttar Pradesh

गन्ने के खेत में किशोरी के साथ दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

सांकेतिक तस्वीर

लखीमपुर खीरी। सूबे के लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। मीडिया से ये जानकारी मिली है कि किशोरी खेत में गन्ना छीलने गई थी, जहां खेत स्वामी ने उसे दबोच लिया और उसके साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ि़त किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पीडि़त किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, धौरहरा कोतवाली क्षेत्र निवासी 13 वर्षीय किशोरी अपने साथी मजदूरों के साथ गन्ना छीलने गई थी। मीडिया के हवाले से ये जानकारी मिली है कि सभी साथी मजदूर अपना काम खत्म कर घर वापस आ गए। खेत में किशोरी अकेली बची थी। किशोरी को अकेला देखकर खेत मालिक धर्मपाल ने उसे दबोच लिया और उसके साथ बलात्कार किया। पीड़ि़त किशोरी रोती बिलखती घर पहुंची और परिजनों को आप बीती बताई। इसके बाद पीड़ि़त परिजन कोतवाली पहुंचे। पीड़ि़ता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी धर्मपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar