BusinessTop News

OMG: 20 दिन तक पूरे देश का खर्च चला सकते हैं मुकेश अंबानी

नई दिल्ली। किसी भी देश के सबसे अमीर व्यक्ति के पैसों पर अगर उस देश को चलाना हो तो इस मामले में अमेरिका और चीन जैसे देशों से भारत कहीं आगे है, और तो और अगर वह व्यक्ति मुकेश अंबानी हों तो वह पूरे 20 दिन तक अपने दौलत से पूरे देश का खर्चा उठा सकते हैं।

इस बात का खुलासा ब्लूमबर्ग के रॉबिनहुड इंडेक्स में हुआ है। लिस्ट में किसी भी देश की सरकार के खर्चे और वहां के सबसे अमीर शख्स की कुल संपत्ति की तुलना की गई है। इस लिस्ट में 49 देशों को शामिल किया गया है। साथ ही लिस्ट में उस देश के खर्चे और वहां के सबसे अमीर व्यक्ति की कुल संपत्ति भी लिखी गई है।

इस इंडेक्स द्वारा पता लगता है कि मुकेश अंबानी 20 दिनों तक किसी भी आपातकाल की स्थिति में सरकार का खर्च चला सकते हैं। अनुमान के मुताबिक, भारत सरकार का रोजाना खर्च 198.72 करोड़ डॉलर है जबकि मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 40.30 अरब डॉलर है।

इस लिस्ट में सबसे ज्यादा संपत्ति वाले जेफ बेजॉस अपने देश (अमेरिका) का 5 दिन का खर्च उठा सकते हैं। इस लिस्ट में में चार महिलाएं भी हैं। जो अंगोला, ऑस्ट्रेलिया, चिली और नीदरलैंड का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

इंडेक्स को तैयार करते समय यह माना गया है कि अगर किसी देश की सरकार के पास अगर संसाधन खत्म हो जाएं और उस देश के सबसे अमीर व्यक्ति की सभी सम्पत्तियों को बेचकर वह राशि सरकार को दान दे दी जाए तो यह राशि कितने दिन तक सरकार के दफ्तर और एजेंसियों में काम-काज ठप्प होने या ताला लगने से रोक सकती है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH