National

चलती ट्रेन में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, सदमें पीड़िता ने उठाया ये कदम

फाजिल्का/रांची। देश हो या प्रदेश महिलाओं के साथ हो रही छेड़छाड की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली से आ रही आनंद विहार-रांची एक्सप्रेस में एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। ये घटना 6 फरवरी की है। घटना से सदमे में आई पीड़िता ने आठ फरवरी को जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। फिलहाल अभी वह अस्पताल में भर्ती है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके लिए एस.आई.टी. का भी गठन किया गया है जिससे कि शीघ्र ही मामले का पर्दाफाश हो। जानकारी के मुताबिक पीड़िता पंजाब के फजिल्का की रहने वाली है। वह रांची के कडरू स्थित एक संस्थान में पढ़ाई करती है।

पीड़ि़ता ने पुलिस को बताया कि 5 फरवरी को आनंद विहार स्टेशन से रात के दस बजे ट्रेन में चढ़ी थी। दूसरी रात करीब 12 बजे रांची स्टेशन से पहले मुरी के पास एक युवक आया और उसके मुंह को दबा दिया। इसके बाद अन्य 3 युवकों ने बारी-बारी उससे दुष्कर्म किया। संभवत: तब बोगी में अन्य यात्री नहीं थे। दुष्कर्म करने के बाद युवक रांची से पहले ही ट्रेन से उतर गए। पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद उसकी दिमागी हालत बिगड़ गई।

तनाव में आकर उसने जहर खा लिया। उल्टी होने पर उसे गुरुनानक अस्पताल पहुंचाया गया। चुटिया पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर रिपोर्ट रांची जी.आर.पी. थाने को भेज दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एस.पी. संगीता तिवारी ने दुष्कर्मियों की गिरफ्तारी के लिए एस.आई.टी. का गठन किया है। युवती ने आरोपितों के हुलिए भी पुलिस को बताए हैं। पुलिस मुरी, नामकुम और रांची रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar