Regional

पत्नी की थी ऐसी इच्छा की पूरी करने में पति था असमर्थ, कर दी हत्या

सांकेतिक तस्वीर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर लाश को घर के किचन में दफना दिया। उसके बाद वह वहां से न फरार हुआ और न ही बात छुपाई बल्कि अगले दिन पुलिस स्टेशन जाकर खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूलते हुए उसने इस हत्या के पीछे का जो कारण था वह बता दिया। उसने जा बात बताई वो बेहद चौंकाने वाली थी। पत्नी की यौनेच्छा से परेशान ।

बता दें कि 30 साल के आरोपी ने कहा कि साल 2011 में उसकी शादी हुई थी। उसका एक पांच साल का बेटा भी है। लेकिन उसकी पत्नी निम्फोमेनिया नाम की बीमारी से पीड़ित थी। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति में यौनेच्छा काफी बढ़ जाती है। इसी बीमारी की वजह से पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

उसने पुलिस के सामने बताया कि पत्नी की बीमारी की वजह से वो अधिकतर समय कामुकता से परेशान रहती थी। वो किसी भी वक्त शारीरिक संबंध बनाने के लिए डिमांड रखती थी। ऐसा नहीं करने पर वो उसे अनेको प्रकार की धमकी देती थी। पत्नी की बीमारी के चलते वो बहुत ही परेशान था।

इतना ही नहीं पत्नी की यौनेच्छा को पूरा करने के लिए उसने कई बार अपने दोस्तों को बुलाकर अपनी पत्नी की इच्छा पूरी करवाई। लेकिन इस बीमारी की वजह से उसकी डिमांड बढ़ने लगी। जिसकी वजह से वो परेशान हो गया था। उसके दोस्त भी उसका मजाक उड़ाने लगे थे। उस दिन इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच गाली-गलौज और मारपीट हुई। इसके बाद पति ने लोहे की रॉड से पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को किचन में दफना दिया और फिर स्वयं को पुलिस के हवाले कर अपना अपराध कबूल कर लिया।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar