Entertainment

टीवी के मशहूर एक्टर की पत्नी के सामने शख्स ने किया मास्टरबेट, गिरफ्तार

मुंबई। फिल्म तथा टीवी कलाकार सुमित राघवन की पत्नी चिन्मयी सुर्वे के सामने एक शख्स द्वारा हस्तमैथुन करने का मामला सामने आया है। चिन्मयी ने इस बात की जानकारी तुरंत अपने पति सुमित को दी। सुमित की शिकायत के दो घंटे के अंदर ही आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सुमित ने ट्वीट किया, “एक सफेद रंग की BMW को जिसके आखि‍री चार डिजिट हैं 1985 को खोजने की जरूरत है। पार्ले तिलक स्कूल के पास पार्क की गई इस गाड़ी में ग्रे रंग की सफारी पहने बैठे ड्राइवर ने मेरी पत्नी के सामने हस्तमैथुन जैसी अश्लील हरकत की है। इससे पहले की मेरी पत्नी उसे थप्पड़ जड़ती वो वहां से भाग खड़ा हुआ। उसने इस शख्स की गाड़ी के ये चार डिजिट नोट कर लिए।

ट्वीट करने के बाद सुमित ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। सुमित की शिकायत के बाद हरकत में आई मुंबई पुलिस ने दो घंटे के अंदर ही आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया। सुमित ने इसके बाद ट्वीट कर मुंबई पुलिस को धन्यवाद भी दिया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH