Regional

युवक ने बुक की UBER कैब, लोकेशन देख उड़ गए होश

मुंबई। आज के समय में इंसान तकनीक पर कुछ ज्यादा ही निर्भर हो गया है, लेकिन कभी-कभी तकनीक पर ज्यादा निर्भरता से कभी-कभी ऐसी गलतियां हो जाती हैं जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। कुछ ऐसा ही मामला मुंबई से सामने आया है।

यहां एक युवक ने उबर टैक्सी बुक कराई लेकिन एप ने जब कैब की लोकेशन बताई तो वो हैरान रह गए। मिली जानकारी के मुताबिक़, मुंबई के हुसैन शेख नाम के शख्स ने किसी अन्य स्थान पर जाने के लिए कुछ दिन पहले उबर टैक्सी बुक किया था लेकिन उनके टैक्सी की लोकेशन सड़क के बजाय अरब सागर में दिखाई दे रही थी। आपको बता दें उबर टैक्सी बुक करने पर मोबाइल एप पर उसका लोकेशन भी नजर आती है।

वहीं इस हैरान कर देने वाले लोकेशन को देख के हुसैन शेख ने स्क्रीनशॉट को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जिसके बाद हुसैन की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस अनोखी तस्वीर को तकरीबन 5 हजार लोगों ने शेयर किया और 2.1 लोगों ने उसे लाइक किया। हालांकि उबर ने अभी तक इस बारे में अपनी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH