Regional

पति का प्राइवेट पार्ट काट टॉयलेट में किया फ्लश, ये थी वजह

जालंधर। जालंधर में एक महिला को अपने पति पर अवैध संबंध के शक के चलते उसका प्राइवेट पार्ट काटकर उसे टॉयलेट में बहा दिया। बताया जा रहा है कि जिस समय महिला ने इस घटना को अंजाम दिया उसका पति गहरी नींद में सो रहा था। इससे उसे बचाव का मौका भी नहीं मिल पाया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जोगिन्दर नगर के रहने वाले आजाद सिंह की पत्नी को अपने पति के अवैध संबंध को लेकर शक था। इस बात को लेकर दोनों के बीच बीते दिनों झगड़ा भी हुआ था। जिसमें आजाद ने उसकी पिटाई की थी। इसी बात से वह गुस्से में थी।

पुलिस ने बताया कि सुखवंत कौर नाम की महिला ने सोते हुए अपने पति पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।इस हमले से आजाद सिंह बेहोश हो गया। बेहोशी की हालात में पत्नी ने धारदार चाकू से उसका गुप्तांग काटकर उसे टॉयलेट में बहा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। वहीं आजाद सिंह के पिता ने अपनी बहू के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH