NationalRegional

रुम पर ले जाकर प्रेमी ने किया सामूहिक बलात्कार

दिल्ली। दिल्ली में एक बार फिर रेप की घटना सामने आई है। घटना नार्थ दिल्ली के ज्योति नगर की है, जहां एक युवक ने पहले लड़की को अपने प्यार  के जाल में फंसाया और फिर अपने दो साथियों के साथ मिलकर लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया।

पुलिस ने लड़की की शिकायत पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को अपने दिए बयान में लड़की ने कहा कि मंगलवार को वह अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ किसी के रुम पर गई थी। जहां उसके प्रेमी ने दो लोगों के साथ मिलकर उसका गैंगरेप किया।

लड़की ने अपनी आपबीती मां को बताई जिसके बाद बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। बताया जा रहा है कि लड़की 6 महीने पहले से लड़के के संपर्क में थी। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique