Top NewsUttar Pradesh

“अमर ने आजम को कहा ‘अलाउद्दीन खिलजी’ तो अखिलेश व जयाप्रदा …”

मैनपुरी। जिले में मीडिया के लोगों से बात करते हुए राज्यसभा सांसद और पूर्व सपा नेता अमर सिंह ने मुलायम सिंह पर निशाना साधते हुए कहा, कि ‘मैं कर्ण की तरह अपनी वचनबद्धता को नहीं तोड़ता, ये जानते हुए भी कि दुर्योधन, दुशासन क्या हैं। पहली बार मुलायम सिंह ने हमें सपा से निकाला। दूसरी बार उनके सुपुत्र ने उन्हें ही निकाल दिया और अपने पिता को भी पार्टी से बाहर का रास्त दिखा दिया।

अमर सिंह ने कहा, महाराज दशरथ ने भगवान राम को 14 वर्ष का वनवास दिया था। लेकिन उन्होंने (अखिलेश) ने तो आरंगजेब की तरह उम्रकैद दे दिया। अमर सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा, अखिलेश यादव के बारे मैं कहूंगा कि वो औरंगजेब ही है। जिस मुलायम सिंह ने अपने श्रम से सपा को नीचे से ऊपर तक खड़ा किया। सीधे आकर उनके कार्यकर्ताओं ने भूमाफियाओं की तरह दूसरों की जमीन दखल की। उसने (अखिलेश यादव) भी राजनीतिक माफिया की तरह ही पिता की बनाई हुई राजनीतिक जमीन दखल कर ली। मुगलवी और लखनवी अंदाज की राजनीति है।

वहीं अमर सिंह ने अपने धुर विरोधी और समाजवादी पार्टी ‘सपा’ के कद्दावर नेता आजम खान को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा, ‘कलयुग का अलाउद्दीन खिलजी मोहम्मद आजम खान है। हालांकि, अपनी मित्र और फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा को उन्होंने पद्मावती बताया।

बातों ही बातों में अमर सिंह ने लालू प्रसाद यादव पर भी तंज कसा। कहा, कि लालू जी मोदी को देखकर कहते थे,..ई चील, कौवा है। तब मैंने कहा था कि चील पहचान गया है कि तुम राजनीति की लाश हो। चील का आहार मुर्दा लाश होता है। तब लालू जी मोदी को चील, कौवा कहते थे, आज स्वयं उनकी जमानत तक नहीं हो पा रही। जेल की रोटी तोड़ रहे हैं।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar