Odd & Weird

इस देश के लोगों के पास सेक्स का वक्त नही, ज्यादातर हैं वर्जिन

सेक्स जीवन का एक हिस्सा है। इंसान की महत्वपूर्ण जरुरतों में से एक सेक्स भी है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसा भी देश है जहां के लोगों के पास सेक्स के लिए समय ही नही है। एक सर्वे में यह सामने आया है कि जापान में नागरिकों के पास सेक्स के लिए भी वक्त नहीं है। जापान की आधी से ज्यादा आबादी सेक्सलेस मैरिज के कान्सेप्ट पर जी रही है। यह सर्वे ‘द गार्जियन’ में छपा है जिसमें 16 से 49 साल तक के 3 हजार लोगों ने हिस्सा लिया है।

जापान के परिवार नियोजन असोसिएशन ने सर्वे में यह कहा है कि ज्यादातर कपल्स हफ्ते में केवल एक या दो बार सेक्स करते हैं। इन शादीशुदा लोगों की कोई सेक्स लाइफ नहीं है। रिकॉर्ड के अनुसार 47.2% शादीशुदा पुरुष और महिलाओं की मैरिज में सेक्स की कोई जगह नहीं है। यह आंकड़ा 2014 में हुए सर्वे से 2.6 प्रतिशत ज्यादा था। असोसिएशन ने 2004 में जब पहला सर्वे किया था तब यह आंकड़ा 31.9% था।

कई शादीशुदा जोड़ो का कहना है कि काम के बाद इतनी थकान हो जाती है कि सेक्स करने की इच्छा ही खत्म हो जाती है। नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ पॉप्युलेशन और सोशल सिक्यॉरिटी रिसर्च ने एक सर्वे में एक और चौंका देने वाला दावा किया है। दावा में कहा गया है कि जापान के ज्यादातर लोग वर्जिन है। इस देश में वर्जिन लोगों की आबादी बहुत ज्यादा है। एक अनुमान के मुताबिक अगर यह इसी तरह चलता रहा तो आने वाले समय में जापान की जनसंख्या 127 मिलियन से घटकर 86 मिलियन ही रह जाएगी।

 

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique