NationalTop News

होलिका दहन आज: जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली। भारत में इस साल 2 मार्च को होली का त्यौहार मनाया जाएगा। इसके लिए लोगों में पहले से ही काफी उत्साह देखा जा रहा है। होली को देखते हुए बाज़ार गुलजार हैं। बाज़ारों में लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। आपको बता दें कि होली का त्यौहार पारंपरिक रूप से दो दिनों तक मनाया जाता है। पहले दिन होलिका दहन जबकि दूसरे दिन होली खेली जाती है। देश में होलिका दहन से जुड़ी कई सारी कथाएं काफी विख्यात हैं। पौराणिक कथा, धार्मिक कथा या फिर सामाजिक कथा हर कथा के साथ एक नया संदेश जुड़ा है।

कब नहीं करनी चाहिए होलिका दहन की पूजा

दहन, फाल्गुन महीने की पूर्णिमा को सूर्यास्त के पश्चात् प्रदोष के समय, जब पूर्णिमा तिथि हो तब करना चाहिए। ऐसा नियम है कि भद्रा काल में होलिका पूजन और होलिका दहन नहीं करना चाहिए। इससे अशुभ फल प्राप्त होता है। इस बार शाम को 7: 39 पर भद्रा समाप्त हो जाएगी इसके बाद से होलिका दहन किया जाना शुभ रहेगा। वैसे शास्त्रों में बताए गए नियमों के अनुसार इस साल होलिका दहन के लिए बहुत ही शुभ स्थिति बनी हुई है।

धर्मसिंधु नामक ग्रंथ के अनुसार होलिका दहन के लिए तीन चीजों का एक साथ होना बहुत ही शुभ होता है। पूर्णिमा तिथि हो, प्रदोष काल हो और भद्रा ना लगा हो। इस साल होलिका दहन पर ये तीनों संयोग बन रहे हैं इसलिए होली आनंददायक और शुभ रहेगी.होलिका दहन के अगले दिन रंग वाली होली जिसे धुलेंडी भी कहा जाता है, मनाई जाती है।

होलिका दहन मुहूर्त

वर्ष 2018 में होलिका दहन 1 मार्च 2018, बृहस्पतिवार को मनाई जाएगी, जिसके अगले दिन यानी, 2 मार्च 2018, शुक्रवार को रंगवाली होली मनाई जाएगी।

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त : 7:40 से 9:00 मुहूर्त की अवधि : 1 घंटे 20 मिनट भद्रा : प्रातः8:57 से सायं काल 7:39 तक राहु काल : दोपहर 2:07 से दोपहर 3:34 तक

रंगवाली होली : 2 मार्च 2018 पूर्णिमा तिथि प्रारंभ : 1 मार्च 2018 को प्रातः 08:57 बजे से पूर्णिमा तिथि समाप्त : 2 मार्च 2018 को प्रातः06:21 बजे तक

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH